लीला चंद जोशी।
ब्यूरो निरमण्ड।
5 दिसंबर।
विकास खण्ड निरमण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत भालसी की विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन रहा है। इसमें कुल जनसंख्या का 50% से भी अधिक लोग ने अपनी उपस्थिति दी है जिसमें आगामी वित्त वर्ष के लिए मनरेगा शेल्फ , 15वें वित्त आयोग की शेल्फ पर विचार विमर्श कि किया किया। ग्राम सभा ने और पिछले 10 साल से बीपीएल सूची के रिक्त स्थानों पर पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया है। जिसमें मकान के लिए जरूरतमंद और अपंग तथा एकल नारी का चयन हुआ है और इस ग्राम सभा में समस्त जनता ने यह निर्णय लिया है कि एक हफ्ते के अंदर पंचायत के प्रतिनिधि , सचिव ,पटवारी के साथ घर घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे और अपात्र व्यक्तियों का नाम सूची से काट दिया जाएगा और पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। ग्राम सभा में विकास के कार्यों पर खूब चर्चा हुई। एफ. आर.ए, एन.एफ.एस.ए ,एस. एल.डब्ल्यू.एम तथा अन्य विकासात्मक कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए हैं.ग्राम पंचायत भालसी के प्रधान अमर सिंह , सिलाई अध्यापिका पूनम शर्मा, उपप्रधान लोचन देव, समस्त ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य इस ग्राम सभा में विशेष तौर पर उपस्थित रहे और शांति पूर्ण तरीके से ग्राम सभा का सफल आयोजन के लिए प्रधान ने ग्राम पंचायत की जनता का आभार व्यक्त किया है और उनका धन्यवाद किया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.