Sunday, December 26, 2021
हिमाचल के मण्डी शहर में कोरोना वायरस के न्यू वेरिएंट - ओमिक्रॉन ने दी दस्तक।
पवन , जिला ब्यूरो मण्डी।
26 दिसंबर।
मण्डी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले प्रदेश में कोरोना संक्रमण के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला सामने आ गया है। मंडी की एक महिला ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाई गई है। यह महिला कनाडा से मंडी पहुंची थी व अभी घर में ही आइसोलेट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को हिमाचल दौरा है, इस बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट का मामला सामने आने पर पीएमओ ने जानकारी मांगी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा का कहना है ऐसी सूचना मिली है। आधिकारिक पुष्टि मुख्य सचिव करेंगे। बताया जा रहा है महिला कुछ दिन पहले कनाडा से वापस आई थी और शिमला के रिपन अस्पताल में इसका सैंपल लिया गया था। बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर को महिला की कोविड रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई है। नेशनल हेल्थ मिशन के प्रंबध निदेशक हेमराज बैरवा ने बताया कि सात सैंपल (मंडी 4, हमीरपुर 1, शिमला 1, कांगड़ा 1) जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।
Tags
# कोरोना वायरस
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कोरोना वायरस
Tags
कोरोना वायरस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment