आदर्श युवा मंडल गाड़ द्वारा लिया गया जल संरक्षण संकल्प। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के बैनर तले- कैच दी रेन कार्यक्रम आयोजित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, December 19, 2021

    आदर्श युवा मंडल गाड़ द्वारा लिया गया जल संरक्षण संकल्प। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के बैनर तले- कैच दी रेन कार्यक्रम आयोजित।

    अंजना जूली।
    ब्यूरोआनी।
    19 दिसंबर।
    रविवार को विकास खंड आनी के आदर्श युवा मंडल गाड़ द्वारा नेहरू युवा केंद्र कुल्लु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार जल संरक्षण पर शपथ ली गयी। शपथ के जरिए सभी ने लोगो से जल को बचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला मंडल गाड़ की महिलाएं भी उपस्थित रही । सभी युवाओं ने जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सहयोग की अपील की।
    इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू ने कहा की प्रधानमन्त्री द्वारा शुरू किये गए इस अभियान से देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास वर्षा जल संचय को लेकर एक साफ सन्देश पहुंचेगा। गहराते जल संकट से निजात दिलाने के लिए, नेशनल वाटर मिशन (एन.डब्ल्यू.एम.) ने कैच दी रेन अभियान, अभियान का आगाज किया है। उसका बीज वाक्य है - बरसात का पानी, जब भी, जहाँ भी, गिरे, उसे वहीं थाम लो। जिससे आम जनता भी जल की कमी को आने से पहले पानी इकठ्ठा करने के लिए संसाधनों को विकसित करेगी।
    साथ ही क्षेत्रीय स्तर भी सरकारें बड़े स्तर पर तकनीकी की सहायता से वर्षा जल संरक्षण के लिए योजनाएं बनायेंगी। इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू, सचिव सुरेखा काकी ,राजेश ठाकुर ,अंकिता ,वरुण,सूरज ,मिंटू
    सारिका,बाला, गुनगुन,आदर्श, दीक्षा,महिला मंडल गाड़ से सीमा, दीपा ,रोशना, बबली,आदि सदस्य उपस्थित रहे।

    1 comment:

    1. Best Slot Machines in the World | by Casino Guru
      List 제이티엠허브출장안마 of the Best replica air jordan 18 shoes On sale Slot Machines in the World · 1. Pragmatic Play · 2. Mega Moolah 출장마사지 · 3. Slotwolf 사이트 추천 · 4. Pragmatic งานออนไลน์ Play · 5.

      ReplyDelete

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.