गुर दास जोशी।
अखण्ड भारत दर्पण।
16 दिसंबर।
रामपुर बुशैहर में बुशैहर तकनीकी एवं व्यवसायिक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों में वीरवार को खेली गई प्रतियोगिता में खूब उत्साह देखा गया। जिसमें (कैरमबोर्ड एकल) मे जहां सुमन ( प्लस पॉइंट ) ने पहला संस्थान झटका, वहीं दूसरा स्थान रीता (H. I. I. T) ने लिया।
वहीं (कैरमबोर्ड युगम ) में सुमन और साक्षी (प्लस पॉइंट ) ने पहला स्थान व गीतांजलि और स्मृति (N. C. I. T. S) ने दूसरे स्थान हासिल किया ।
लड़को की कैरमबोर्ड एकल प्रतियोगिता में लवली (परफेक्ट कंप्यूटर सेंटर) ने जहां पहला स्थान झटका, वहीं अमन ( प्लस पॉइंट ) दूसरे स्थान पर रहे।
लड़को की कैरमबोर्ड युगम में अविनाश और योगेश प्रथम रहे, और विकास तथा अश्वनी रनर अप रहे।
लड़कियों में शतरंज एकल में पहला स्थान सोनिका (H. I. I. T) ने हासिल किया , वहीं रुचिका (G. I. Tech) रनर अप रही।
शतरंज में लड़को की एकल प्रतियोगिता में , अमन (प्लस पॉइंट ) ने प्रथम स्थान झटका वहीं शशि कांत (परफेक्ट कोचिंग सेंटर) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.