Monday, December 20, 2021
Home
निरमण्ड दर्पण
लोकल कमेटी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी निरमंड का हल्ला बोलरविवार के दिन की सरकारी बस चलाने की मांग।
लोकल कमेटी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी निरमंड का हल्ला बोलरविवार के दिन की सरकारी बस चलाने की मांग।
लीला चन्द जोशी
निरमंड
भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी लोकल कमेटी निरमंड के आह्वान पर निरमंड बस स्टैंड में रविवार के दिन बस चलाने,बसों को समय पर चलाने, तथा जिन सड़कों का हाल ही मे प्रदेश सरकार उद्धघाटन किया है उनमें नियमित रूप से बस चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया तथा प्रदेश सरकार को मांग पत्र दिया गया।
इस प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सी.पी.एम. एरिया कमेटी सचिव देवकी नंद,लोकल कमेटी सचिव पूर्ण ठाकुर,जगदीश,सन्नी राणा,अमित कुमार व परस राम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो रविवार के दिन बसों को न चलाने का निर्णय लिया है उसे वापिस लिया जाए क्योंकि जो हमारा क्षेत्र है वह पूरी तरह से पहाड़ी क्षेत्र है जहां पर सरकारी परिवहन सेवा के अलावा दूसरा कोई साधन नहीं है।रविवार के दिन बसों के ना चलने से आम जनता को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इसलिए सरकार को जनता की सुविधा को देखते हुए रविवार के दिन भी बसें चलानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीने पहले निरमंड के दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सड़कों का उद्धघाटन किया गया था व निरमंड बस स्टैंड का उद्धघाटन कर यह आश्वासन दिया गया था कि इस बस स्टैंड के लिए कुछ बसों का प्रावधान किया जाएगा ताकि सभी गांव को बसों की सुविधा मिल सके। परन्तु आज 5 महीने बीत जाने के बाद भी निरमंड के एक नई बस भी नहीं दी गई जो कि इस क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है।
उन्होंने कहा कि जो बसें रामपुर से निरमंड की तरफ आती ही वो भी रामपुर से समय पर नहीं चल रही है कई बार तो बस अपने समय से एक आधे घंटे देरी से चल रही है जिससे कि यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन सेवा को कमजोर कर इसे निजी हाथों मे देना का काम कर रही है। सी.पी.एम. प्रदेश सरकार से मांग करती है कि रविवार के दिन भी सरकारी बसों को नियमित रूप से चलाया जाए,निरमंड बस स्टैंड के लिये प्रदेश सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार बसों का प्रभन्ध किया जाए,कुण्डकोड,पूजारली,खनोटा,ठारवा,घाटू के लिए सरकारी बस सेवा चलाई जाए,रामपुर से चलने वाली बसों को समय पर चलाया जाए तथा रामपुर से डमैहडी बस को पुनः सुचारू रूप से चलाया जाए।
इस प्रदर्शन में राजकुमारी,फुला देवी,उषा देवी,शिवा देवी,किरणा देवी,डोला राम,तारा चंद,दुर्गा नंद,लोक राज,बेगू राम,कांशी राम,श्याम लाल,श्रवण कुमार,टीकम राम,भाग सिंह,सालिग राम,सेस राम आदि शामिल थे।
वाइट : पूर्ण ठाकुर ,देवकी नन्द
अड्डा प्रभारी : मीना राम
Tags
# निरमण्ड दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण
Tags
निरमण्ड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment