Thursday, September 2, 2021
Home
ब्रॉ एवम जगातखाना
ब्रौ क्षेत्र की जनता भी अब उठा पाएगी सतलुज जल विद्युत निगम की संजीवनी एम्बुलेंस सेवा का लाभ।x
ब्रौ क्षेत्र की जनता भी अब उठा पाएगी सतलुज जल विद्युत निगम की संजीवनी एम्बुलेंस सेवा का लाभ।x
गब्बर सिंह वैदिक।
ब्यूरो ब्रॉ एवम जगातखाना।
1 सितम्बर।
एस.जे.वी.एन. की संजीवनी एम्बुलेंस सेवा कई सालों से रामपुर क्षेत्र के जरूरतमंदों और गरीबों को सेवाएं प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है।अब इस संजीवनी एम्बुलेंस सेवा का लाभ निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत ब्रौ की जनता भी उठा सकेंगी। जिससे आज तक ब्रौ पंचायत का ब्रौ क्षेत्र वंचित था।जनता के अनुरोध पर और बीडीसी सदस्या ब्रौ अमला कश्यप के अथक प्रयासों से अब यह एम्बुलेंस ब्रौ में भी अपनी सेवाएं देंगी। यह एम्बुलेंस जल शक्ति विभाग ब्रौ के कार्यालय के समीप रुककर ब्रौ की समस्त जनता को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
जनता की इस एम्बुलेंस सेवा को ब्रौ में रुकने की मांग पिछली पंचायत के समय से चल रही थी।किन्तु इस विषय में किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
जब यह विषय वर्तमान बीडीसी सदस्या अमला कश्यप के ध्यान आया तो उन्होंने इस बारे में रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट के परियोजना प्रमुख और कौशल्या मैडम से इस बारे में बात की।
उन्होंने ब्रौ की जनता की मांग को देखते हुए महीने में एक बार ब्रौ में संजीवनी एम्बुलेंस द्वारा सेवाएं प्रदान करने की हामी भरी।
जिसके लिए बीडीसी सदस्या अमला कश्यप ने पूरी ब्रौ क्षेत्र की जनता की तरफ से उनका आभार जताया है।साथ ही उन्होंने ब्रौ की जनता से आग्रह किया है कि शनिवार (4 सितंबर 2021 ) प्रात:10:30 बजे तक संजीवनी एम्बुलेंस के पास पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।
Tags
# ब्रॉ एवम जगातखाना
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
ब्रॉ एवम जगातखाना
Tags
ब्रॉ एवम जगातखाना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment