Thursday, September 16, 2021
Home
आनी दर्पण
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वाधान में लझेरी पंचायत के भझारी युवा मण्डल कोट ने मनाया हिंदी दिवस / पखवाड़ा कार्यक्रम ।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वाधान में लझेरी पंचायत के भझारी युवा मण्डल कोट ने मनाया हिंदी दिवस / पखवाड़ा कार्यक्रम ।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत लझेरी के भझारी युवा मण्डल कोट द्वारा हिन्दी दिवस / पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र कुल्लू खण्ड आनी के स्वयंसेवी ओमप्रकाश विशेष रुप से उपस्थित रहे। ओमप्रकाश द्वारा भझारी युवा मण्डल कोट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों को हिन्दी भाषा के इतिहास और राजभाषा के रूप में हिन्दी भाषा का उपयोग व व्यावहारिक बोल चाल के रूप में हिन्दी भाषा के उपयोग पर प्रकाश डाला गया । साथ ही उन्होंने सभी युवा मण्डल के सदस्यों एवम् सम्पूर्ण गांव वालों से आह्वान किया कि हिन्दी भाषा का उपयोग चाहे व्यावहारिक बोलचाल हो या कोई अन्य सरकारी कार्य हो उसमें अधिक से अधिक किया जाए । इस मौके पर भझारी युवा मण्डल के प्रधान संजीव, सचिव राकेश, उप प्रधान टेक चंद, हेमराज,महेश्वर सिंह, लेखराज, अनिल, विवेक ठाकुर, प्रदीप कुमार, इन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, भरत कुमार सहित अन्य बीस सदस्य मौजूद रहे।
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment