मंगलवार से अवरुद्ध एन एच- 5 हुआ बहाल, आम जनता ने ली राहत की सांस। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, September 18, 2021

    मंगलवार से अवरुद्ध एन एच- 5 हुआ बहाल, आम जनता ने ली राहत की सांस।

    किन्नौर जिले के चौरा पुल के नजदीक मंगलवार से अवरुद्ध नेशनल हाईवे - 5 वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है । हाईवे के बहाल होने से वाहनों की आवाजाही पहले की तरह सुचारू हो गई है। 5 दिनों के बाद इस मार्ग के बहाल होने से वाहन चालकों व स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है।
    हाइवे पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानों को ब्लास्टिंग की मदद से तोड़ा गया है। गौरतलब है कि किन्नौर जिले के चौरा पुल के नजदीक मंगलवार रात लगभग 9 बजे नेशनल हाईवे-5 पर पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिरने से अवरुद्ध हो गया था। 

    मार्ग के अवरुद्ध होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थी व बाहरी दुनिया से किन्नौर जिले का संपर्क कट गया था। कड़ी मशक्कत के बाद यह मार्ग वाहनों की आवाजही के लिए बहाल हो गया है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.