गब्बर सिंह वैदिक।
ब्यूरो ब्रौ, जगातखाना।
4 सितंबर।
विकासखण्ड निरमण्ड के आंगनबाड़ी केंद्र जगुण वृत जगातखाना बाल विकास परियोजना निथर के तहत शुक्रवार को पोषाहार दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें महिला शक्तिकरण ग्रुप की अध्यक्षा यशोदा जोशी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र जगुण के तहत आने वाले स्वयं सहायता समूहों, महिला मण्डलों और ग्रामीण महिलाओं ने बढ़- चढ़ भाग लिया तथा तरह -तरह के पौष्ठिक व्यंजन अपने हाथों से तैयार करके आंगनवाड़ी केंद्र जगुण में एक प्रदशनी का आयोजन किया। जिसमें स्वयं सहायता समूह जगुण की महिलाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व द्वितीय स्थान पर स्वयं सहायता समूह रोपडू रही। इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने पौष्ठिक आहार के रुप में पहाड़ी गाय का घी -सीडू ,चिलडू, बाड़ी, खिचड़ी, गेहूं की मोड़ी,सोयाबीन की मोड़ी,सरेरे के लड्डू,अखरोट,गुट्टी ,चीडू, सीडू, मक्की,हरा साग,पतरोडू,शकड़ी जैसी खाद्य सामग्री प्रस्तुत की।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना जोशी ने आंगनवाड़ी केंद्र जगुण के तहत आने वाले सभी स्वयं सहायता समूहों, महिला मण्डलों, महिला सशक्तिकरण ग्रुप का आभार जताया।
जिन्होंने इस कार्यक्रम का सफल बनाने में तरह - तरह के व्यंजन बनाने में मेहनत की।इस दौरान यशोदा जोशी व संगीता ने पोषाहार दिवस पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने बताया कि इस माह 1सितंबर से 7 सितंबर तक पोषाहार दिवस मनाया जा रहा और 1सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण अभियान चलाया जा रहा है।इस कार्यक्रम में यशोदा,संगीता, सपना, रीता,अजीता, सुषमा, वन्दना,रीना, शिल्पा,,सीता ,सीमा ,तेतामणि, रेखा,सुनीता, वनिता,रीमा,प्रतिक्षा, तारामणि, हासेली देवी,मीनाक्षी देवी आदि महिलाओं ने भाग लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.