रामपुर में चाटी सस्पेंशन पुल के पास सड़क के खस्ताहाल, राहगीर परेशान । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, September 10, 2021

    रामपुर में चाटी सस्पेंशन पुल के पास सड़क के खस्ताहाल, राहगीर परेशान ।


    गब्बर सिंह वैदिक।
    ब्यूरो ब्रौ, जगातखाना।
    10 सितम्बर।
    जिला कुल्लू के विकास खंड निरमण्ड के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग सव डिवीज़न ब्रौ में बजीर बाबड़ी से समेज सड़क मार्ग के खस्ताहाल के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    चाटी सस्पेंशन पुल के साथ आए दिन सड़क में पानी भरा रहता है। जिसकी वजह से यहां पर आम आदमी का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।रामपुर और चाटी को जोड़ने वाला पुल क्षेत्रीय लोगों की आवाजही तथा व्यवसाय से संबंधित कारणों से व्यस्त रहता है।इस खस्ताहाल सड़क में जब भारी वाहन चलते है तो सड़क के साथ लगते मकानों व दुकानों में कीचड घुस जाता है।जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग भी इस पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं ला रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग से इस बारे में शिकायत भी की है। लेकिन उन पर शिकायत का कोई असर नहीं हुआ।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को दुरस्त करने का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए। ताकि लोगों को इस तरह की समस्याओं से दो- चार न होना पड़े।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.