ब्यूरो आनी।
4 सितम्बर।
नेहरू युवा केंद्र क़ुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण माह को शमशर मे मनाया गया। जिसमे सीडीपीओ ऑफिस आनी के सुपरवाइजर श्री मति चंद्रेश कुमारी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की । उन्होंने महिलाओं को अपने विभाग से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई ।नेहरू युवा केंद्र कुल्लू खंड आनी के स्वयंसेवी संजय द्वारा पोषण सप्ताह की जानकारी महिलाओं को प्रदान की गई। वही ओम प्रकाश द्वारा महिलाओं को पोषण सप्ताह की शपथ दिलाई गई। वही महिला विभाग से आई श्रुति और अक्षिता ने भी महिला संरक्षण,बाल विवाह, महिला अधिकारों पर जानकारी सांझा की । श्रुति व अक्षिता द्वारा भी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वही ब्लॉक कॉर्डिनेटर स्वीटी शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला सशक्तिकरण पर विभिन्न जानकारियां महिलाओं को बांटी। इस कार्यक्रम में चंद्रेश कुमारी,स्वीटी शर्मा,कुमारी श्रुति, अक्षिता, ओमप्रकाश, संजय विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.