Friday, February 9, 2024
एसएफआई संजौली इकाई ने छात्र मांगों को लेकर प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन ।
एसएफआई संजौली इकाई ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने
कॉलेज के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने,कॉलेज परिसर में बस पास काउंटर की व्यवस्था करने,कमरों में हीटर उपलब्ध कराने और नियमित आधार पर कक्षाएं शुरू करने की मांग की है।
एस.एफ.आई कार्यकर्ताओं का कहना है कि आवाजाही में दिक्कत के कारण छात्र अपनी कक्षा तक पहुंचने में लेट हो जाते हैं। अगर कॉलेज में बस की सुविधा होगी तो छात्रों को आने जाने में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा l
साथ ही बस पास का काउंटर पुराने बस स्टैंड में है जिस कारण छात्रों को बस पास बनाने के लिए काफी दिक्कत होती है। इसलिए बस पास काउंटर की सुविधा कॉलेज कैंपस में की जाए l
बढ़ती ठंड के कारण छात्रों को बिना हीटर कक्षा में बैठने में परेशानी हो रही है इसलिए कक्षाओं के अंदर हीटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए l
Tags
# शिमला दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण
Tags
शिमला दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment