8 अगस्त।
इस साल 5 अक्तूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। विश्व कप में दस टीमें भिड़ेंगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी ग्लेन मैक्ग्रा ने विश्व कप शुरू होने से पहले बड़ी भविष्यवाणी की है। मैक्ग्रा ने बताया कि इस बार चार टीमें वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में खेलेंगी। मेक्ग्रा ने कहा कि इस बार पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी।
मैक्ग्रा ने कहा कि विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने से ऑस्ट्रेलिया को फायदा होगा। दोनों टीमों को अंतिम चार में जगह मिलने का बहुत बड़ा मौका है। उनका दावा था कि वे ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली शीर्ष चार टीमों में से एक हैं।.jpg)
No comments:
Post a Comment