एक सप्ताह नई दिल्ली और चंडीगढ़ के दौरे के बाद सोमवार को राजधानी शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र से 315 करोड़ रुपये की बकाया रािश मिल सकती है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से उन्होंने अनुरोध किया है कि 2021-22 और 2022-23 के प्रदेश के 315 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। इस राशि को जल्द जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि शाह ने आश्वासन दिया है कि वह इस बैकलॉग को जारी कर सकते हैं। सोमवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि से वह मिले हैं।
Tuesday, August 8, 2023
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले- 315 करोड़ बकाया राशि जारी कर सकते हैं
प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत तौर पर बात की गई है कि अंतरिम राहत की पहली किस्त जारी की जाए, जिससे काम आगे बढ़ पाएं। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर पहली और अंतरिम किस्त जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने जितने भी संसाधन हैं, उन सभी को खोल दिया है। चाहे बागवानों की बात हो या कुल्लू की त्रासदी की ही बात हो। राहत मैनुअल को भी बदल दिया गया है। इस दृष्टिकोण से सभी नेताओं से बात की गई है। स्वास्थ्य सचिव के विवाद मामले में उन्होंने कहा कि आउटसोर्स के माध्यम से जो लोग लगे होते हैं, वह ठेकेदार के माध्यम से लगे होते हैं। इस प्रकार के विवाद कोई बड़ी बात नहीं होती है।
Tags
# himachal news
About कार्यलय संवाददाता 2
himachal news
Tags
himachal news
Location:
Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment