Wednesday, April 1, 2026
Home
राजस्थान दर्पण
नर्मदा पानी सिवाना तक लाने की मांग, मुठली जल स्टोरेज कार्य शीघ्र शुरू करने पर जोर
नर्मदा पानी सिवाना तक लाने की मांग, मुठली जल स्टोरेज कार्य शीघ्र शुरू करने पर जोर
बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) बालोतरा क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को लेकर सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल और पचपदरा विधायक डॉ. अरूण चौधरी ने सोमवार को जयपुर स्थित शासन सचिवालय में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नर्मदा परियोजना का पानी सिवाना व बालोतरा क्षेत्र तक पहुंचाने सहित मुठली जल स्टोरेज परियोजना का कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विधायकों ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को गंभीर बताते हुए कहा कि हालात ऐसे बन गए हैं कि जनप्रतिनिधियों के लिए जनता के बीच जाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में घोषित तीन योजनाओं में से केवल उम्मेद सागर योजना से ही आंशिक जलापूर्ति हो रही है, जबकि अन्य योजनाएं कागजों तक सीमित हैं।
बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि नर्मदा परियोजना की डीपीआर तैयार होने के बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं सिणधरी क्षेत्र में जायका कंपनी को दिए गए कार्यों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। उम्मेद सागर-समदड़ी योजना में भी क्षेत्र को पूरा पानी नहीं मिल रहा, जबकि पोकरण-फलसूंड-सिवाना योजना वर्षों से अधर में लटकी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनी जल टंकियां भी जर्जर अवस्था में पहुंचती जा रही हैं।
विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि पिछले एक-दो नहीं बल्कि करीब 12 से 20 वर्षों से जनता को केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकल पाया। इस दौरान पचपदरा विधायक डॉ. अरूण चौधरी ने भी क्षेत्र की पेयजल समस्या पर चिंता जताते हुए शीघ्र समाधान की आवश्यकता बताई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल समन्वय बैठक कर सिवाना क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र का दौरा कर स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment