अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज देश विदेश दर्पण (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका-इज़राइल और ईरान विवाद के चलते अलग-अलग घटनाओं में कुवैत में मारे गए 20 लोगों के पार्थिव शरीर विशेष उड़ान के जरिए मंगलवार देर रात कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाए गए है। शवों को कुवैत एयरवेज की एक विशेष उड़ान से कुवैत से कोलंबो होते हुए कोच्चि लाया गया है। इस उड़ान में कोई यात्री सवार नहीं था। मृतकों में तमिलनाडु के रामनाथपुरम के 37 वर्षीय संथानसेल्वम कृष्णन भी शामिल हैं। जिनकी मृत्यु कुवैत में एक वाटर प्लांट पर हुए ड्रोन हमले में हुई थी।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शवों को लाए जाने के तुरंत बाद उनके संबंधित गृहनगरों में भेजने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मृतक केरल के विभिन्न हिस्सों से हैं जिनमें कोझिकोड, अलाप्पुझा और कोट्टायम शामिल हैं, जबकि कुछ पार्थिव शरीरों को तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा। हवाई अड्डा अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण कुवैत में पूर्व में हुई सेवा व्यवधानों की वजह से पार्थिव शरीरों को स्वदेश लाए जाने में देरी हुई। अधिकारी और सहायक एजेंसियां चौबीसों घंटे काम कर रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मृतकों की अंतिम यात्रा पूरे सम्मान के साथ और बिना किसी और देरी केसाथ संपन्न हो सके।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment