Wednesday, April 1, 2026
Home
राजस्थान दर्पण
बाड़मेर में कलेक्टर बदलाव: चिमनयी गोपाल संभालेंगी कमान, टीना डाबी टोंक स्थानांतरित
बाड़मेर में कलेक्टर बदलाव: चिमनयी गोपाल संभालेंगी कमान, टीना डाबी टोंक स्थानांतरित
बाड़मेर:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस क्रम में सीमावर्ती बाड़मेर जिले में भी कलेक्टर स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। वर्तमान कलेक्टर टीना डाबी का तबादला टोंक कर दिया गया है, जबकि 2014 बैच की आईएएस अधिकारी चिमनयी गोपाल को बाड़मेर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
चिमनयी गोपाल फिलहाल जयपुर स्थित कृषि एवं पंचायती राज विभाग में आयुक्त पद पर कार्यरत थीं, जहां से उनका स्थानांतरण बाड़मेर किया गया है।
तीसरी बार कलेक्टर बनीं चिमनयी गोपाल
आईएएस चिमनयी गोपाल का यह तीसरा कलेक्टर कार्यकाल होगा। इससे पूर्व वे झुंझुनू और टोंक जिलों में भी कलेक्टर रह चुकी हैं, हालांकि वहां उनका कार्यकाल अपेक्षाकृत कम अवधि का रहा। बाड़मेर जैसे संवेदनशील और सीमावर्ती जिले में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
टीना डाबी का 18 माह का कार्यकाल समाप्त
आईएएस टीना डाबी को 5 सितंबर 2024 को बाड़मेर कलेक्टर नियुक्त किया गया था। उन्होंने करीब 18 माह तक जिले की कमान संभाली। उनके कार्यकाल के दौरान “नवो बाड़मेर” जैसे कई नवाचार शुरू किए गए। हालांकि इनमें से कुछ योजनाएं पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकीं। जल संचयन के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति स्तर पर सम्मान भी मिल चुका है। अब उन्हें टोंक जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहले एसपी, अब कलेक्टर में बदलाव
गौरतलब है कि बाड़मेर जिले में पिछले महीने पुलिस प्रशासन में भी बदलाव किया गया था, जिसमें एसपी पद पर चूनाराम जाट की नियुक्ति की गई थी। अब कलेक्टर स्तर पर हुए इस फेरबदल के साथ जिले की प्रशासनिक टीम लगभग पूरी तरह नई हो गई है।
यह बदलाव आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय विकास योजनाओं को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment