चंद घंटों के भीतर हरिद्वार पुलिस टीम ने फरार होने की फिराक में घूम रहे आरोपी को दबोचा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, October 17, 2024

    चंद घंटों के भीतर हरिद्वार पुलिस टीम ने फरार होने की फिराक में घूम रहे आरोपी को दबोचा।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
    * चुराई गई ज्वैलरी 100% बरामद।
    * लोधामंडी ज्वालापुर स्थित मकान का है मामला।
    * ताला तोड़कर दिया था वारदात को अंजाम।

    लोधा मंडी स्थित मकान का ताला तोड़कर अलमारी से गहने चुराने के आरोपी को चंद घंटों के भीतर दबोचते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चुराए गए गहने शत प्रतिशत रिकवर करने में कामयाबी हासिल की गई।

    उक्त संबंध में मकान मालकिन की शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

    हरिद्वार पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपित :- 

    * सूरज पुत्र रमेश कुमार निवासी मोहल्ला लोधा मंडी नियर काली मंदिर ज्वालापुर।

    बरामदगी-

    1- जोडी पीली धातु के झुमके- 01

    2- जोड़ी पीली धातु के टॉप्स - 02

    3- पीली धातु की नथ- 01

    4- पीली धातु की गले की चैन - 01

    5- पीली धातु का मांग टीका- 01

    6- पीली धातु की नाक की लौंग- 01

    7- जोड़ी सफेद धातु के बिछुए - 05

    No comments:

    Post a Comment