हरिद्वार पुलिस ने दबोचा शातिर बाइक चोर,चोरी की 03 बाइक बरामद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, October 17, 2024

    हरिद्वार पुलिस ने दबोचा शातिर बाइक चोर,चोरी की 03 बाइक बरामद।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
    कम पढ़ा लिखा व नशे का आदी है आरोपी, नशे की लत पूरी करने के लिए देता बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम

    वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस को एक वाहन चोर को दबोचने में सफलता हाथ लगी।

    कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त जतिन कश्यप को चोरी की बाइक के साथ दबोच कर उसकी निशांदेही पर चोरी की 02 अन्य मोटर साइकिल भी बरामद की गई।

    आरोपी कम पढ़ा लिखा व नशे का आदी है अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है व चोरी के वाहन औने पौने दामों में बेच देता है।

    हरिद्वार पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी का नाम पता :- 

    * जतिन कश्यप पुत्र सतीश कश्यप निवासी जट बहादरपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

    बरामदगी :- 

    1- मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नंबर uk08Q-6237।

    2- मोटरसाइकिल होंडा CRD नम्बर UP20AF-2934।

    3- मोटरसाइकिल हीरो UP22V-7611।

    No comments:

    Post a Comment