Tuesday, October 22, 2024
Home
पंजाब दर्पण
समाज सेवक रितेश सूद ने 50वीं बार सिविल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स डोनेट किए।
समाज सेवक रितेश सूद ने 50वीं बार सिविल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स डोनेट किए।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : जाने-माने समाज सेवक रितेश सूद ने अपनी सेवा भावना का एक और बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए 50वीं बार जालंधर सिविल हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स दान किए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी जोकि 167 बार रक्तदान कर चुके है को राज्य स्तरीय समारोह में विगत दिवस सम्मानित किया गया, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के डायरेक्टर अमनदीप मित्तल, हृदयेश सोनी, समाज सेवक, कपिल वर्मा, समाज सेवक, जितेन्द्र सोनी, जयेश सोनी, समाज सेवक और सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे।
इस अवसर पर ब्लथमैन जितेन्द्र सोनी ने रितेश सूद की इस सेवा भावना की सराहना की और कहा कि उनका यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने लोगों से भी नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के लिए आगे आने की अपील की, अमनदीप मितल ने कहा कि कोई भी स्वाथ्य प्राणी जो 18 से 65 वर्ष की आयु का हो रक्तदान कर सकता है ।
रितेश सूद ने कहा कि रक्तदान और प्लेटलेट्स दान जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है, और वह इसे नियमित रूप से करते रहेंगे।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment