लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
अखण्ड भारत दर्पण।
शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह रामपुर बुशैहर में डा०रविन्द्र नाथ टैगोर सामाजिक कल्याण एवं नारी उत्थान संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने की ।जिसमें रामपुर तथा ननखड़ी दोनों विकास खंडों की लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में आनी तथा निरमण्ड की सात पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रही। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक करना था खासकर महावारी के दिनों में । संस्था द्वारा यह अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया गया है तथा महिलाओं को महावारी के दौरान कपड़ा न प्रयोग करके सैनेटरी नैपकिन प्रयोग करने के बारे में जागरूक करना है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.