ब्यूरो करसोग।
22 फरबरी।
एकल विद्यालय भाग रामपुर के आनी अंचल के संच करसोग में श्री हरि सत्संग सेवा समिति के रथ का करसोग सनारली में भव्य स्वागत किया जोकि पूरे करसोग में हर गांव, एकल विद्यालय में भ्रमण करेगा। यह जानकारी रामपुर भाग के उपाध्यक्ष और संस्कार समिति अध्यक्ष दलीप शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि जिससे भगवान श्री राम के लक्ष्मण तथा माता जानकी सहित दर्शन का सौभाग्य सभी जनमानस को मिलेगा। जहां एकल विद्यालय पंचमुखी शिक्षा प्रदान कर रहा है। जिसमे एक संस्कार शिक्षा मुख्य रूप से बच्चो को प्रदान करता है। जिससे हमारा हर बच्चा संस्कारी होकर कल एक संस्कारित गांव का निर्माण कर सके। कल्पना है कि धीरे धीरे गांव, पंचायत, जिला फिर राज्य संस्कारित होगा ओर जरूर भारत फिर से संस्कारित होकर सोने की चिड़िया खलाएगा। इस उद्धघाटन समारोह में संस्कार योजना प्रमुख सम्माननीय श्री महेन्द्र शर्मा जी, रथ योजना प्रमुख श्री रवीन्द्र शर्मा अंचल अभियान प्रमुख श्री जयपाल, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख बिमला जी, संच करसोग के संच व्यास बबीता जी, संच सनार्ली के संच प्रमुख राज कुमारी जी, संच कमाक्षा के संच प्रमुख संतोष जी संच तातापानी संच प्रमुख स्कुंतला जी व संच चुराग के संच प्रमुख सत्या जी, संच तत्तापानी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र ओर चुराग संच के अध्यक्ष श्री चमन लाल जी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में श्रीमान दीप कपूर बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.