Thursday, February 17, 2022
Home
चम्बा दर्पण
स्पार्क व सेवा एन.जी.ओ द्वारा नाबार्ड के तत्वावधान में जिला चम्बा के कृषि विज्ञान केन्द्र सरु मे जिला के किसान उत्पादक संगठनों के पदाधिकारीयो की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
स्पार्क व सेवा एन.जी.ओ द्वारा नाबार्ड के तत्वावधान में जिला चम्बा के कृषि विज्ञान केन्द्र सरु मे जिला के किसान उत्पादक संगठनों के पदाधिकारीयो की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
चम्बा ब्यूरो।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सौजन्य से समाजसेवी संस्था स्पार्क तथा सेवा संस्था द्वारा जिला चम्बा के कृषि विज्ञान केन्द्र सरु मे जिला के किसान उत्पादक संगठनों के पदाधिकारीयो की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे मुख्य रूप से जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड साहिल स्वगला उपस्तिथ रहे। उन्होंनें कहा कि किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों का समय समय पर मार्गदर्शन बहुत जरुरी है ताकि वो अपने क्षेत्र मे किसानों के लिये योजनाबद्ध तरीके से काम कर सके। उन्होनें सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही किसानों से नवीनतम तकनीकों का उपयोग करने का आह्वान किया नई तकनीकों के चलते कृषि ने नई राह पकड़ी है। तकनीक के उपयोग से किसान अधिकतम उत्पादन कर सकते हैं। जिस का किसानों को सीधा लाभ प्राप्त हो सकता है।
किसानों को इससे प्रोसेसिंग की प्रक्रिया में सरलता आती है जिस से किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकते हैं। लेकिन आज भी कृषि की नवीन तकनीक से बहुत से किसान वंचित हैं। यदि आधुनिक कृषि तकनीकों को सही से किसानों तक पहुंचाया जाए तो इससे बड़ा फायदा हो सकता है और किसानों की आय में वृद्धि संभव है। इस कि सफलता के लिए प्रतिनिधियों को योजना बना कर किसानो के बीच मे जाना पड़ेगा तकि जमीनी स्तर पर सही मायने मे काम हो सके।
इस मौके पर स्पार्क संस्था के अध्यक्ष प्रदीप आजाद ने कहा कि संस्था द्वारा किसान उत्पादक संगठन बनने का मुख्य उद्देश्य उन किसानो तक पहुंचने का है जिन के पस कम उत्पाद होने के कारण वो उत्पाद का विक्रय नही कर सकते जिसमे मुख्यतह लघु तथा मंझले किसान आते है। यदि हम इन तक पहुंचे मे कामयाब हो गए तो इन किसानों की आय मे बृद्धि सम्भव है। उन्होंनें ने कहा कि ये सोसाइटीया सभी के स्वामित्व मे काम करेगी इस में सभी सदस्य शेयर धारक होगे जो मिलकर हर उत्पादो को गुणवत्तापूर्ण आम जनता तक पहुँचाने में सहभगिता से काम करेगे।
Tags
# चम्बा दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
चम्बा दर्पण
Tags
चम्बा दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment