Sunday, February 6, 2022
Home
निरमण्ड दर्पण
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा ग्राम पंचायत जुआगी के धाराबाग गांव में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर किया गया सिलाई - कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा ग्राम पंचायत जुआगी के धाराबाग गांव में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर किया गया सिलाई - कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।
लीला चंद जोशी।
अखण्ड भारत दर्पण।
रविवार को विकासखण्ड निरमण्ड की ग्राम पंचायत जुआगी के धाराबाग गांव में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा सिलाई - कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी एरिक कायथ द्वारा किया गया।
इस मौके पर एरिक कायथ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 30 महिलाओं को सिलाई- कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा और 3 महीने के इस प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन स्वयं सहायता समूह धाराबाग की सदस्या लता मेहरा द्वारा किया जा रहा है और स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए एक अन्य प्रशिक्षणकर्ता की नियुक्ति की गई है ताकि सभी प्रतिभागी इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान आयोजित होने वाली हर गतिविधियों का भरपूर लाभ उठा सकें।
Tags
# निरमण्ड दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण
Tags
निरमण्ड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
Borgata Hotel Casino & Spa Launches in NJ - JTM Hub
ReplyDeleteBorgata Hotel Casino 제주 출장안마 & Spa is the latest addition 당진 출장샵 to 울산광역 출장샵 the 창원 출장마사지 casino-hotel network of New Jersey. The brand's 당진 출장안마 first in-person dining experience combines