Thursday, October 28, 2021
Home
Unlabelled
सीपीआई(एम)ब्रांच- बुच्छैर करेगी कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान।
सीपीआई(एम)ब्रांच- बुच्छैर करेगी कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान।
अंजना जूली, ब्यूरो आनी।
अखण्ड भारत दर्पण।
29अक्तूबर।
सीपीआई (एम) राज्य कमेटी के फैसले के अनुसार पार्टी सदस्य अपना मतदान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेगी। इसमें बुच्छैर और लफाली की किसान सभा कमेटियों को भी बीजेपी को हराने के पक्ष में वोट देने की अपील की है। इस क्षेत्र में भाजपा ने पिछले 4 सालों में कोई विकास कार्य नहीं किए हैं। पिछले 2 सालों से तराला बस स्टैंड में डंगा निर्माण , गुगरा से तराला तक सड़क को दुरुस्त करने , सड़क को तराला तक बस योग्य बनाने को लेकर, गिरे हुए डंगो के निर्माण को लेकर आम जंनता मांग कर रही है। सरकार इन कार्यों को गंभीरता से नहीं ले रही है।आनी विधान क्षेत्र के विधायक भी इलाके के विकास कराने में असफल रहे हैं। दुसरी तरफ विभागों में अधूरा स्टाफ है।
भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी इस बात की है कि आम जनता पर गलत नीतियों और कानून को लागू कर रही है । मंहगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है ।भारी एक्साईज कर लगा कर जंनता को लुटा जाए रहा।
ब्रांच सचिव पदम प्रभाकर ने
सीपीआई (एम) ब्रांच बुच्छैर क्षेत्र की जंनता से
भाजपा के खिलाफ वोट देने की अपील की है कि ऐसे सक्षम उम्मीदवार को वोट करें जो लुटेरी भाजपा को मंडी संसदीय क्षेत्र से हरा सके।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment