गुर दास जोशी।
ब्यूरो रामपुर।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा आनी मण्डल की बैठक विकासखण्ड निरमण्ड के भाजपा कार्यालय ब्रो में सम्पन्न हुई। जिसमें ब्रो, जगातखाना एवं कुशवा के ग्राम केन्द्रों के अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष लीला चंद ने की। बैठक में विशेष अतिथि हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नितिन कुमार एवं जिला कुल्लू अध्यक्ष मोहन भारती रहे। बैठक में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य के विवादित टिप्पणी पर चर्चा हुई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव पर चर्चा की गई एवं प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ता पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील करेंगे ।
इससे पूर्व ब्रो पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।
इस बैठक में विशेषकर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है । आज सैंकड़ो योजनाएं हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज की 21वीं सदी में भी परिवारवाद औऱ वंशवाद एवम रजवाड़ा शाही से बाहर नहीं निकल पा रही है। दूसरी तरफ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो एक आम कार्यकर्ता को भी पार्टी की मुख्यधारा में लेकर आने वाली पार्टी है । उन्होंने कहा कि आज हम अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि आज एक चाय वाला देश के प्रधानमंत्री के रूप में और एक मिस्त्री का बेटा हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं । आज भारतीय जनता पार्टी में ही अनुसूचित जाति वर्ग को मानसम्मान मिलता है उसमें चाहे ,हिमाचल यूनिवर्सिटी के चांसलर हो या प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष के रूप में हो या देश के महामहिम राष्ट्रपति के रूप में हो इसके कई उदाहरण हैं । उन्होंने कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा आनी के विधायक पर की गई टिप्पणी की निंदा की , उन्होंने कहा कि एक चुने हुए विधायक के खिलाफ की गई ऐसी अशोभनीय भाषा का प्रयोग को माफ नहीं किया जाएगा इसका जबाब आनी की जनता 30 अक्टूबर को वोट के माध्यम से कांग्रेस को देगी । उन्होंने विक्रमादित्य पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र रजवाड़े शाही से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा । उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मंडी उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी बढ़त देकर मोदी और जयराम ठाकुर के हाथों को मजबूत करेंगे।
बैठक में एससी, एसटी बोर्ड के निदेशक टीकम बन्धु, मंडल प्रभारी प्रीतम साग़र, जिला प्रवक्ता किशोरी लाल , जिला सचिव रमेश जोशी, मण्डल अध्यक्ष लीला चन्द, मण्डल महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, जिला सदस्य आई टी गुरदास जोशी, विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि नेसू राम विमल,लता देवी, देवी चंद, नीना जोशी, सुमन एवं लोकेन्द्र सिंह वैदिक , गब्बर सिंह वैदिक , सुरेश चन्द, मोहन खन्ना तुलसी दास, केवल राम, प्रकाश कटोच, परस राम, सालिग राम व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.