गुर दास जोशी।
ब्यूरो रामपुर बुशैहर।
भाजपा ग्राम केंद्र अरसू ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरसू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोउन्नत किए जाने पर धन्यवाद कार्यक्रम रखा। जिसमें स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर विशेष रुप से मौजूद रहे। इस खुशी के मौके पर अरसू
बाजार में कार्यकर्ताओं ने हलवा प्रसाद के रुप में बांटा व मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न महिला मण्डलों व स्थानीय जनता ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल चेयरमैन ब्लॉक समिति दलीप कायथ, वाईस चेयरमैन बिन्द राम वर्मा,मण्डल महामंत्री अशोक ठाकुर,मण्डल सह प्रवक्ता मोहर सिंह,प्रधान ग्राम पंचायत अरसू दामोदरी देवी, प्रधान ग्राम पंचायत कोट पिंकी देवी,प्रधान ग्राम पंचायत बड़ीधार कला देवी,ग्राम केंद्र अध्यक्ष चूड़ा राम,राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक मण्डल सलाहकार डॉ. महेंद्र ठाकुर,नरेश शर्मा,रमन शर्मा,यशपाल शर्मा,चमन विष्ट तथा पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.