लोक निर्माण विभाग की तानाशाही, स्कूल के नजदीक ही लगा दी गटका छानने की मशीन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, October 2, 2021

    लोक निर्माण विभाग की तानाशाही, स्कूल के नजदीक ही लगा दी गटका छानने की मशीन।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला।
    2अक्टूबर 2021.
    विकासखण्ड निरमंड के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला गांवबील से महज 50 मीटर की दूरी पर लोक निर्माण विभाग सव डिवीज़न ब्रौ व ठेकेदार ने गटका छानने की मशीन लगा रखी हैं। जिससे बहुत शोर होता हैं और एल एंड टी डंपर वहां लगे होते हैं।इन सब मशीनों से बहुत सारा ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा हैं। सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार इस तरह की मशीने  स्कूल से कम से कम 500 मीटर की दूरी पर लगाई जा सकती हैं।
    लेकिन ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग द्वारा सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा हैं।स्थानीय निवासी लोकेन्द्र सिंह वैदिक ने शासन और प्रशासन से आग्रह किया हैं कि इस विषय में जल्द से जल्द कड़ा संज्ञान लें।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.