स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की टर्म -1 की प्रस्तावित टेट शीट, नवंबर में आयोजित होगी परीक्षा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, October 6, 2021

    स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की टर्म -1 की प्रस्तावित टेट शीट, नवंबर में आयोजित होगी परीक्षा।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने नवंबर माह में आयोजित होने वाली 10वीं और 12 वीं कक्षाओं की टर्म-1 की परीक्षा की प्रस्तावित डेट शीट जारी कर दी है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति अपनाने के बाद अब 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं साल में दो टर्म में आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि टर्म-1 की प्रस्तावित डेट शीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र, अभिभावक और शिक्षक इसके बारे में अपने सुझाव 10 दिनों के भीतर दे सकते हैं। इसके पश्चात ही  डेट शीट को अंतिम रूप से जारी कर दिया जाएगा। टर्म -1 की 10वीं की परीक्षा 17 नवंबर से 2 दिसंबर तथा बारहवीं की परीक्षा 16 नवंबर से 9 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.