बंजार के टील बारधार में पहली बार महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता. - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, April 6, 2026

    बंजार के टील बारधार में पहली बार महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता.

    बंजार के टील बारधार में पहली बार महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता।

    इंस्टिट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी द्वारा महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।

    खेल के मैदान से उठा बड़ा संदेश, जलवायु बचाओ, समाज जोड़ो।

    मुख्य अतिथि भावना चौहान ने महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण और एकता पर किया जागरूक।

    बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू उपमंडल बंजार क्षेत्र की दूर दराज ग्राम पंचायत टील के बारधार में इंस्टिट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी (आईएसडी), दिल्ली के द्वारा महिलाओं के लिए एक भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में करीब 300 स्थानीय लोगों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

    इस कार्यक्रम का आयोजन आईएसडी महिला समूह की प्रधान रामेश्वरी देवी, सचिव पुष्पा देवी तथा सदस्य आशा देवी, लता देवी, रक्षा देवी, कमला देवी, सीता देवी, दुर्गा देवी, प्रमिला देवी सहित अन्य महिलाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सद्भावना और एकता को बढ़ावा देना तथा जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषय पर लोगों को जागरूक करना था।

    कार्यक्रम में यह विशेष रूप से बताया गया कि जलवायु परिवर्तन का महिलाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है, इससे उनके जीवन में किस प्रकार तनाव और चुनौतियां उत्पन्न होती हैं, और पर्यावरण संरक्षण क्यों जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि हमें अपनी प्राकृतिक संपदा और साझा विरासत को बचाने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।

    कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्या देवी, इंदिरा देवी और कृष्णा देवी ने सराहनीय भूमिका निभाई।

    इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन गांव छुनार की वरिष्ठ महिला प्यारी देवी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर कल्याण संघ की ब्लॉक प्रतिनिधि भावना चौहान उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अंजनी देवी, आलम चंद, आईएसडी के युवा अध्यक्ष चमन लाल तथा मुख्य सलाहकार तेज सिंह भी मौजूद रहे और अपने विचार साझा किए।

    मंच संचालन दुर्गा देवी और तनु ठाकुर ने किया, जबकि आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी पुष्पा देवी और आशा देवी ने संभाली। कार्यक्रम को सफल बनाने में अलका ठाकुर, भाग सिंह, नार सिंह, शीला देवी, कांता देवी सहित कई लोगों का सहयोग रहा।

    प्रतियोगिता में लगभग सात टीमों ने भाग लिया। कबड्डी में प्रथम स्थान गांव छुनार की महिलाओं ने हासिल किया, जबकि क्रिकेट में प्रथम स्थान गांव बछुट की टीम ने जीता। क्रिकेट में दूसरा स्थान गांव टील और कबड्डी में दूसरा स्थान गांव बछुट की महिलाओं को मिला।

    इसके अलावा लंगड़ी रेस, चम्मच रेस जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें अलका ठाकुर, शालु ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, आशा देवी, शीला देवी और सुभद्रा देवी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते।

    गौरतलब है कि ग्राम पंचायत टील में महिलाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का यह पहला आयोजन था, जिसने महिलाओं में आत्मविश्वास और भागीदारी की नई मिसाल पेश की।

    इस आयोजन ने न केवल खेलों के माध्यम से महिलाओं को मंच दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी पूरे क्षेत्र में फैलाया।
    Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image

    No comments:

    Post a Comment