महेंद्र सिंह।
अखण्ड भारत दर्पण।
भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी लोकल कमेटी निरमण्ड की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय निरमण्ड में आयोजित की गई ।बैठक में 2 अप्रैल को सी.पी.एम. की केंद्रीय व राज्य कमेटी के आवाहन पर देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन पर चर्चा की गई। बैठक में सी.पी.एम. जिला सचिवालय सदस्य व एरिया कमेटी रामपुर के सचिव देवकी नंद विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला सचिवालय सदस्य देवकी नंद व लोकल कमेटी सचिव पूरण ठाकुर ने कहा कि देश व प्रदेश में मंहगाई लगातार बढ़ रही है और हमारी केंद्र व प्रदेश सरकार इस मंहगाई को रोकने में नाकाम हो रही है। भाजपा सरकार के शासनकाल में मंहगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंहगाई आसमान छू रही है जिससे आम आदमी को अपना जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के साथ -साथ पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस,सीमेंट,सरिया के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है।
केंद्र सरकार द्वारा पिछले 8 दिनों में ही पेट्रोल व डीज़ल के दाम 6 बार बढ़ा दिए हैं जिसमें चार रुपये अस्सी पैसे की बढ़ोतरी हुई है।रसोई गैस में भी 50 रुपये की वृद्धि कर इसका दाम एक हजार से ऊपर हो गया है। जबकि उसमें सब्सिडी नाम मात्र मिल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी मंहगाई लगातार बढ़ रही है।प्रदेश में न केवल बिजली,पानी की दरों व बस किराए में वृद्धि की गई है बल्कि राशन के डिपो में मिलने वाले तेल व दालों के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। जिससे गरीब आदमी पर इस मंहगाई का और अधिक बोझ पडेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम आदमी दुखी हैं।पूंजीपतियों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं और उन्हें टैक्स में भारी सब्सिडी दी जा रही है वहीं दूसरी तरफ आम जनता की सब्सिडी छीनकर उन पर और अधिक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अप्रैल को निरमण्ड में देश व प्रदेश सरकार की आम जनता विरोधी नीतियों व मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में जगदीश, परस राम,सन्नी,राम दास,कश्मीरी लाल,,दुर्गा नंद,अमित कुमार शामिल थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.