Monday, March 28, 2022
Home
Unlabelled
आदर्श युवा मण्डल गाड़ का जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार के लिए चयन।
आदर्श युवा मण्डल गाड़ का जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार के लिए चयन।
मनीष।
अखण्ड भारत दर्पण।
विकास खण्ड आनी की ग्राम पंचायत बख्नाओ के गाड़ गांव के आदर्श युवा मण्डल गाड़ का चयन जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार 2020-2021 के लिए हुआ है। यह पुरस्कार नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा । पुरस्कार के रूप में आदर्श युवा मण्डल गाड़ को 25000 की धनराशि एवं स्मृति चिन्ह विभाग के द्वारा प्रदान किया जाएगा ।आदर्श युवा मण्डल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू ने कहा कि मात्र 18 महीनों के अंदर ही जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार सभी सदस्यों के लिए गौरवान्वित क्षण है ।
उन्होंने कहा कि आदर्श युवा मण्डल गाड़ के सभी सदस्य इसके लिए बधाई के पात्र है । उन्होंने इस पुरस्कार के लिए जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा,ज़िला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार,बीडीसी अध्यक्षा आनी विजय कवर, बीडीसी उपाध्यक्ष संदीप सेम,बख्नाओ पंचायत के प्रधान अमित ठाकुर,कुकी ठाकुर,टिंकू शर्मा,पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवी पूर्ण चंद,पवन,सुदेश कौशिक,प्रेस क्लब आनी एवं जिला कुल्लू के सभी अधिकारी, फाउंडर मेंबर सुरेश ठाकुर, शादी लाल ठाकुर,प्रकाश ठाकुर,संजीव आर्यन,महिला मण्डल गाड़, गाड़ गांव के समस्त ग्रामीण,आदर्श युवा मण्डल गाड़ के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी आदर्श युवा मण्डल गाड़ निरंतर युवा गतिविधियों, सामाजिक कार्यों में सदैव ऐसे ही कार्य करता रहेगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment