रविवार,20मार्च।
विकास खण्ड आनी के तहत ग्राम पंचायत टकरासी के कदेरना गांव में न्यू एरा विज़न पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने जागृति महिला मंडल कदेरना के सहयोग से जन सेवा आधारित कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।
सर्व प्रथम वस्त्र बैंक कार्यक्रम के निदेशक जय राम ठाकुर ने जानकारी दी कि वे कपड़े जो इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं; उन्हें ट्रस्ट को दान किए जाए ताकि उन्हें जरूरतमंद गरीबों को दान किया जा सके।
तत्पश्चात पुस्तकालय एवं अध्ययन कार्यक्रम के निदेशक हुए मनीष ने लोगों से अपील की कि जो व्यक्ति पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी में लग गए हैं या जिन्होंने रोजगार/ स्वरोजगार प्राप्त कर लिया है और वे महत्वपूर्ण पुस्तकें जो कबाड़ के रूप में बेकार पड़ी है; उन्हें ट्रस्ट को दान किया जाए। ताकि जरूरतमंद छात्र उनका, ट्रस्ट द्वारा स्थापित पुस्तकालय में अध्ययन कर सके। पुस्तकालय की सदस्यता लेने के बाद; छात्र इन पुस्तकों को पढ़ने के लिए घर ले जा सकते है।
फिर स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम निदेशक पी सी ठाकुर ने लोगों को बताया कि ट्रस्ट प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार निर्धन इच्छुक व्यक्तियों के स्वयं सहायता समूह का गठन करेगा। ताकि ग्रामीण अपने बचत के धन से जरूरतमंद सदस्यों की मदद कर सके। स्वयं सहायता समूह,बैंक लिंकेज द्वारा सरकार द्वारा संचालित सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
श्री ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित सूक्ष्म वित्तीय संस्थान नेस्ट माइक्रोफाइनेंस द्वारा स्वयं सहायता समूह को ग्राम स्तर पर व्यवसाय बढ़ाने रोजगार /स्वरोजगार प्रदान करने के लिए आगामी समय में छोटे-छोटे ऋण दिए जाएंगे।
फिर अजीविका कार्यक्रम निदेशक जय दयाल ने कहा कि ट्रस्ट स्वयं सहायता समूह के सदस्य को उनकी रूचि के अनुसार रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण प्रदान करेगा। फिर उन्हें रोजगार भी दिया जाएगा।ट्रस्ट, स्वयं सहायता समूह को कच्चा माल उपलब्ध करवाने, पैकिंग, लाइसेंसिंग व मार्केटिंग में मदद करेगा।
उसके बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम निदेशक तिलक गौतम ने जीविकोपार्जन परियोजनाओं पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
फिर ट्रस्ट के जीवन पर्यंन्त ट्रस्टी व मैनेजिंग ट्रस्टी / सचिव विनोद कुमार जोशी ने ट्रस्ट द्वारा संचालित सूक्ष्म वित्तीय संस्थान- नेस्ट माइक्रो फाइनेंस के अंतर्गत सूक्ष्म जमा बचत उत्पाद और सूक्ष्म ऋण उत्पादों की जानकारी देने के साथ-साथ उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी कि नेस्ट माइक्रो फाइनेंस एकत्र फंड को सुरक्षित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं में और सरकार द्वारा स्थापित संस्थानों की जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सुरक्षित निवेश किया जाएगा। इसलिए इसमें निवेश सुरक्षित रहेगा।अंत में ट्रस्ट सैटलर/ आजीवन पर्यन्त ट्रस्टी एवं अध्यक्ष डी. पी. रावत ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और महिलाओं, श्रमिकों तथा पात्र व्यक्तियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इसके अतिरिक्त श्री रावत ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि ट्रस्ट प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक वार्ड में एक वालंटियर भर्ती करेगा। जो वार्ड में ट्रस्ट के सभी कार्यक्रमों को लागू कर सके। इस अवसर पर ट्रस्ट के वॉलंटियर सतपाल और जागृति महिला मंडल की प्रधान श्रीमती राधा देवी,सचिव रंजना देवी सहित महिला मंडल की सभी सदस्य मौजूद रही।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.