Saturday, April 4, 2026
सुलझा लिया गया चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले का मामला
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/चंडीगढ़ (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग व चंडीगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझा लिया गया है।
इस घटना में शामिल पांच लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। अब तक एक ग्रेनेड और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही हैं।
(चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले संबंधी जानकारी देते हुए डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव)
डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव द्वारा जानकारी सांझा करते हुए बताया गया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की आईएसआई का समर्थन प्राप्त था और पुर्तगाल और जर्मनी में स्थित विदेशी संचालकों की पहचान की गई है। इसमें कई अलग-अलग इकाइयों और उप-मॉड्यूलों का इस्तेमाल किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस अभियान द्वारा क्षेत्र में शांति और सद्भाव को भंग करने के उद्देश्य से रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया है।
Tags
# पंजाब चंडीगढ़ दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब चंडीगढ़ दर्पण
Tags
पंजाब चंडीगढ़ दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment