Kullu-Manali NH: फिर बनेगा पंडोह से कुल्लू-मनाली हाईवे, खतरनाक स्पॉट पर बनेंगे फ्लाईओवर, 2 महीने में बनेगी DPR - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, August 9, 2024

    Kullu-Manali NH: फिर बनेगा पंडोह से कुल्लू-मनाली हाईवे, खतरनाक स्पॉट पर बनेंगे फ्लाईओवर, 2 महीने में बनेगी DPR

     Kullu-Manali NH: फिर बनेगा पंडोह से कुल्लू-मनाली हाईवे, खतरनाक स्पॉट पर बनेंगे फ्लाईओवर, 2 महीने में बनेगी DPR




    किरतपुर-मनाली हाईवे को पंडोह से लेकर कुल्लू-मनाली तक फिर दुरुस्त करने के लिए दो महीने के भीतर डीपीआर तैयार की जाएगी। 

    किरतपुर-मनाली हाईवे को पंडोह से लेकर कुल्लू-मनाली तक फिर दुरुस्त किया जाएगा। केंद्र सरकार ने स्थायी समाधान की कवायद शुरू कर दी है। दो महीने के भीतर डीपीआर तैयार की जाएगी। डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने कुल्लू में डेरा डाल दिया है। इसके लिए बजौरा में कार्यालय खोला गया है।



    कंपनी डीपीआर में आईआईटी रुड़की और मंडी की ओर से किए सर्वे रिपोर्ट में दिए गए सुझावों को शामिल करेगी। इसमें पंडोह-कुल्लू से मनाली के बीच आने वाले पांच प्वाइंटों में फ्लाईओवर तथा ब्यास के किनारे आरसीसी की दीवार लगाने सहित कई सुझाव शामिल हैं। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि पंडोह और कुल्लू से मनाली हाईवे-तीन पर बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित जगहों पर स्थायी समाधान होगा। इसकी डीपीआर अगले दो माह में तैयार होगी।

    No comments:

    Post a Comment