उप चुनाव: अखिलेश का गढ़ ध्वस्त करने को भाजपा का प्लान रेडी, इस नेता को मिली कमान; सबसे पहले निशाने पर अपने - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 6, 2024

    उप चुनाव: अखिलेश का गढ़ ध्वस्त करने को भाजपा का प्लान रेडी, इस नेता को मिली कमान; सबसे पहले निशाने पर अपने

     उप चुनाव: अखिलेश का गढ़ ध्वस्त करने को भाजपा का प्लान रेडी, इस नेता को मिली कमान; सबसे पहले निशाने पर अपने



    उप चुनाव में अखिलेश का गढ़ ध्वस्त करने के लिए भाजपा का प्लान रेडी है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को इसकी कमान सौंपी गई है। भितरघात जैसी आशंकाओं को बल न मिले, इसके लिए वह सबसे पहले अपनों की नब्ज टटोलेंगे। 

    उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधायक रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया था। अब यहां उप चुनाव होना है। भाजपा इस बार अखिलेश को गढ़ को ध्वस्त करने के लिए पूरी रणनीति के साथ आगे चल रही है। तीन मंत्रियों को विधानसभा उप चुनाव का जिम्मा देने के बाद अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी गढ़ ध्वस्त करने के लिए मैदान में उतार दिया है। उनकी अगुवाई में ही तीनों मंत्री अब करहल में काम करेंगे।



    करहल विधानसभा सीट पर लंबे समय से सपा का कब्जा चला आ रहा है। ये सीट इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां से अखिलेश यादव विधायक थे, उनका इस्तीफा देने के बाद ही ये सीट खाली हुई है। इतना ही नहीं करहल को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का दूसरा घर भी कहा जाता है। 
    उन्होंने करहल से ही शिक्षा हासिल की और यहीं शिक्षण कार्य और पहलवानी भी की। ऐसे में सपा के लिए भी उप चुनाव विरासत की जंग होगा। लेकिन भाजपा इस बार ये सीट जीतकर सपा को गढ़ में ही धूल चटाना चाहती है। इसके लिए सीएम योगी ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

    No comments:

    Post a Comment