Tuesday, January 19, 2021
Home
Unlabelled
दूसरे चरण के मतदान के बाद जोगिंदर शुक्ला निर्णायक बढ़त की ओर:- कुल्लू जिला भाजपा आईटी सेल|
दूसरे चरण के मतदान के बाद जोगिंदर शुक्ला निर्णायक बढ़त की ओर:- कुल्लू जिला भाजपा आईटी सेल|
कार्यालय ब्यूरो (अखंड भारत दर्पण, राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)
कुल्लू जिला भाजपा आईटी सेल के सदस्य श्री गुरदास जोशी ने दावा किया है कि जिला परिषद वार्ड नंबर 7 बाड़ी से, जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी श्री जोगिंदर शुक्ला के पक्ष में प्रथम चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद, दूसरे चरण के मतदान में भी अपने निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं| जिसका मुख्य कारण शुक्ला जी का सामाजिक कार्य में योगदान और क्षेत्र के विकास के प्रति उनका जज्बा है. शुक्ला जी के सरल व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव के मद्देनजर दूसरे चरण के मतदान में भी ग्राम पंचायत कुशवा, जगात खाना, ब्रो, तवार और शिशवी के मतदाताओं ने उनके पक्ष में भारी मतदान किया| उक्त प्रत्याशी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता में खूब प्रचार प्रसार किया| क्रोना काल में उक्त प्रत्याशी ने 8000 मीटर कपड़ा मास्क बनाने के लिए दान देने के साथ-साथ, गरीबों को मुफ्त राशन वितरण के कार्य में भी हाथ बंटाया है| इस प्रकार श्री शुक्ला जी बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की पहली पसंद के नेता के तौर पर ,उभर कर, निरंतर जीत की ओर अग्रसर है|
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment