Monday, January 24, 2022
Home
Unlabelled
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राणा द वाइपर ने लड़कियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राणा द वाइपर ने लड़कियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर।
लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
अखंड भारत दर्पण।
राजकीय पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर के सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। जिसमें राणा द वाइपर ने लड़कियों को आत्मरक्षा के टिप्स बताएं। हम सभी जानते है कि आज के समय में लड़कियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सबसे पहले लड़कियों को सावधान रहने की बहुत ज्यादा जरूरत है। खुद पर विश्वास रखें और अपने दिमाग को तैयार करें। उसके लिए मेडिटेशन करें, व्यायाम करें, योगा करें व शारीरिक गतिविधियां खेलें। इसके साथ-साथ अपने आप को कभी भी कमजोर ना समझे हमेशा अपने आप को शक्तिशाली समझे। इसके साथ- साथ राणा ने बताया कि हमारी बॉडी ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है जिसे हम कहीं पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। राणा ने बताया कि विश्व की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू है जिसका वह अभ्यास करते हैं। उसमें केवल एक उंगली से नाजुक अंगों जैसे आंख ,गला, पेट इत्यादि पर आराम से अटैक किया जा सकता है। साथ ही आंख,कान, नाक, गला पेट ,जांघों, घुटना उंगलियां इन पर आराम से अटैक किया जा सकता है।इसके साथ-साथ यदि कोई छेड़छाड़ कर रहा है तो उसके मेन पॉइंट पर आराम से मार सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई छेड़छाड़ कर रहा है उसको बार-बार मारने की कोशिश करें और उसके बाद वहां से भागने की कोशिश करें। राणा द वाइपर सोशल मीडिया पर व यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं।
इसके साथ साथ उपमंडल प्रशासन रामपुर बुशहर द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की शंकाओं और सवालों तथा उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए "सहयोग" कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम सुरेंद्र मोहन रामपुर व डीएसपी चंद्रशेखर रामपुर द्वारा मार्गदर्शन किया गया।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर रामपुर बुशहर का नाम रोशन करने वाली 4 बालिकाओं को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment