WHAT’S HOT NOW

ads header

Business

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Theme images by kelvinjay. Powered by Blogger.

Wikipedia

Search results

Total Visitors(Last 30 Days)

News Portal History/Archive

Breaking News

    Featured

    Tags

    Contact Form

    Name

    Email *

    Message *

    Advertisement

    Responsive Advertisement

    Translate

    Online Application Form: Recruitment of Reporters (रिपोर्टर भर्ती)

    Online Advertisements Booking

    Advertisement

    समाचार भेजें / Send News

    Submit News | ABD News

    📰 ABD News Reporter Submission

    सभी रिपोर्टर अपनी खबर, फोटो, वीडियो और अन्य सामग्री नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सबमिट करें।

    📤 Submit News Report

    ⚠️ कृपया सही और सत्यापित जानकारी ही अपलोड करें।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़
    📢 Follow ABD News

    Recent Posts(Last 1 Year)

    Popular Posts(Last 7 Days)

    Life & style

    Games

    Sports

    नही रहे करसोग के पूर्व विधायक मनसा राम, आईजीएमसी शिमला में ली अंतिम सांस।

    मण्डी जिले के करसोग विधानसभा से पांच बार विधायक एवं तीन बार के मंत्री रहे मनसा राम का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है।
    मनसा राम काफी समय से किडनी फेलियर की समस्या से जूझ रहे थे और एक महीने से आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। एमएस ने बताया कि पूर्व मंत्री के शव को देर शाम तक उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां कल उनका अंतिम संस्कार होगा।
    मनसाराम ने पहली बार 1967 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और 25 साल की उम्र में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। तब उन्होंने सबसे कम उम्र में विधायक बनने का कीर्तिमान बनाया। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए। अगला चुनाव उन्होंने 1972 में कांग्रेस से लड़ा और दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।
    हिमाचल निर्माता डा. वाईएस परमार के नेतृत्व वाली सरकार में मनसाराम 31 साल की आयु में कैबिनेट मंत्री बने। तब उन्हें वन विभाग का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 1982 में उन्होंने एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ा और जीत गए।
    वर्ष 1998 में उन्होंने हिमाचल विकास कांग्रेस (हिविकां) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। आखिरी व पांचवी बार वह 2012 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। तब उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) बनाया।
    मनसाराम हिमाचल में डॉ. यशवंत सिंह परमार, राम लाल ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सरकार में मंत्री व सीपीएस रहे।

    प्रदेश सरकार की वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम के आवासियों तथा वंचितों को “सौगात ” प्रति वर्ष मिलेगा 10 हजार वस्त्र अनुदान।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला जिला के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रह रहे आवासियों, निराश्रित महिलाओं एवं मूकबधिर बच्चों इत्यादि के लिए 10 हजार रुपये प्रति आवासी प्रति वर्ष वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी। 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी एवं सर्दियों के वस्त्रों के लिए पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इससे समाज वंचित लोगों को बेहतर कपड़े उपलब्ध होंगे। उन्होंने आवासियों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सम्बन्धित अधिकारियों को इन संस्थानों के आवासियों के साथ प्रमुख त्यौहार मनाने के निर्देश दिए ताकि इनमें अपनत्व का भाव जागृत हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम के आवासियों तथा निराश्रित महिलाओं को 500 रुपये उत्सव अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ताकि ये लोग भी प्रदेश के अन्य लोगों की तरह त्यौहारों को मना सकें।

    इससे पहले मुख्यमंत्री का धामी, टिक्करघाटी, मांदरी, बागीपुल इत्यादि स्थानों पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। व्यापार मण्डल सुन्नी ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

    मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। 

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास का किया शिलान्यास।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति अमजद ए. सईद ने शनिवार को शिमला के समीप घंडल में हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के ‘ऋषिका संघमित्रा’ कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया। इस छात्रावास के निर्माण पर लगभग 14.50 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी।
    इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस कन्या छात्रावास के निर्माण के लिए पर्याप्त अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से छात्रों की सुविधा के लिए एक ब्वॉयज हॉस्टल निर्मित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस छात्रावास के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होते ही 5 करोड़ रुपये की राशि प्रदान करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को आवास की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को छात्रावासों के अच्छे डिजाइन तैयार करने को कहा। 
    सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पर 75,000 करोड़ रुपये से अधिक का भारी वित्तीय बोझ है। इसके बावजूद राज्य सरकार बेहतर अधोसंरचना स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय को विस्तार प्रदान करने के लिए अतिरिक्त 25 बीघा भूमि के लिए वन स्वीकृतियां शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग से हिमाचल देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा। 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, हाइड्रो और खाद्य प्रसंस्करण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष नीति ला रही है ताकि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कर्ज के बोझ से बाहर निकालकर राज्य को प्रगति और समृद्धि के पथ अग्रसर करने के लिए कर्मचारियों और समाज के हर वर्ग क सक्रिय सहयोग वांछित है।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के प्रथम आग्रह पर ही विधि विश्वविद्यालय का दौरा किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया ताकि यह विधि विश्वविद्यालय देश का प्रतिष्ठित और उत्कृष्ट संस्थान बनकर उभरे।

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद ए. सईद ने इस अवसर पर कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का क्षण है कि विश्वविद्यालय परिसर में एक विश्व स्तरीय कन्या छात्रावास बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के उचित संरक्षण और सहयोग से ही शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को छात्र और छात्राओं के लिए लगभग छह छात्रावासों को निर्मित करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर अधोसंरचना सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय की कुछ मांगों को भी विस्तापूर्वक उठाया। 

    राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एस.एस. जसवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव विधि राजीव भारद्वाज, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के चीफ आर्किटेक्ट राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश सुरेश कपूर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    मण्डी में मनाया गया काशी महोत्सव, दिखी मण्डी की समृद्ध संस्कृति की झलक।

    मण्डी के सेरी मंच पर शनिवार को स्माईल हिमाचल संस्था द्वारा छोटी काशी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव का शुभारंभ एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने किया। उन्होंने कहा कि छोटी काशी महोत्सव का आयोजन जिला मण्डी की प्राचीन परंपरा, संस्कृति व विरासत को सहेजने के उद्देश्य लिए किया गया। यह महोत्सव तीन साल के बाद मनाया गया। पहले इसे प्रत्येक वर्ष मनाया जाता था परन्तु कोरोना के कारण यह पिछले कुछ वर्षों से आयोजित नहीं किया गया था। महोत्सव में संगीत सदन मण्डी द्वारा सोलह संस्कार व लूड्डी, कृष्णा वूल उघोग द्वारा मण्डी की संस्कृति को दर्शाता फैशन शो, सिराज स्टुडैन्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन द्वारा सिराजी नाटी प्रस्तुत की गई।
    पारम्परिक व्यंजनों के लगाए गए स्टाॅल

    भारतीय सांस्कृतिक निधी (इन्टैक) द्वारा सेरी में मण्डी के प्राचीन व पारम्परिक पकवानों का स्टाल भी लगाया गया। इस स्टाल में भटाबरू, घयोर, ठण्स्सया (दंद कड़ाका), सगोती, लाड्डू, चुड़ का साग, कत्तीरे गोंदा रा फलूदा, भल्ले बाबरू आदि व्यंजन प्रर्दशित किए गए। स्थानीय जनता ने इन व्यंजनों का लूफ्त उठाया और बताया कि इस व्यंजनो में से कुछ ऐसे भी हैं जो उन्होंने पहली बार चखे और उन्हें बहुत स्वादिष्ठ लगे। उन्होंने बताया कि समय के साथ इन व्यंजनों को भुला दिया गया है परन्तु ऐसे कार्यक्रम से हमें अपनी परम्परा को जानने और सहेजने का मौका मिलता है।
    प्रदर्शनियां बनी आकर्षण का केंद्र

    इसके साथ ही राजेश कुमार द्वारा बनाई गई मण्डी कलम पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी व हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी एक झलक द्वारा विभिन्न छायाचित्रों को भी प्रदर्शित किया गया।साथ ही लोगों को ब्लैसिंग हैंडलूम ज्वैलरी व पहाड़ी भाषा की टांकरी लिपि से अवगत कराने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई।

    हेरिटेज वाॅक का भी आयोजन

    छोटी काशी महोत्सव के बाद हेरिटेज वाॅक का भी आयोजन किया गया जो सेरी मंच, अर्धनारिश्वर मन्दिर, विक्टोरिया पुल होते हुए पंचवक्त्र मंदिर तक निकाली गई। वाॅक में एसडीएम सदर रितिका जिंदल, तहसीलदार एवं अतिरिक्त पर्यटन अधिकारी विजय वर्धन, आईएएस प्रोबेशनर ईशान्त जसवाल और नेत्रा मेती, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, स्माईल हिमाचल संस्था के संस्थापक निखिल वालिया, सिराज स्टूडेंट वैलफेयर ऐसोसिएशन सहित एनएसएस की छात्राओं व मण्डी शहर के निवासियों ने भाग लिया।

    महंगाई की मार झेल रही जनता को एक और झटका ,डिपुओं में 9 रुपए बढे सरसों तेल के दाम।

    हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को सरसों तेल नौ रुपये महंगा मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी हैं।  यही नहीं पीओएस मशीनों में भी बढ़ी हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। जिसके बाद एपीएल परिवारों को 142 और एनएफएसए को 132 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा। जिससे राशन कार्डधारकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। बता दें कि एपीएल धारकों को 133 रुपये और  एनएफएसए कार्ड धारकों को 123 रुपये प्रति लीटर सरसों का तेल मिलता था।
    चुनाव के बीच रेट को कम किया गया था। लेकिन अब नई सरकार बनते ही खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से चुपचाप सरसों तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में 18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। जिन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। वहीं, वर्तमान में भी लोगों को बढ़े हुए दाम पर ही सरसों तेल दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेल के दाम टेंडर पर निर्धारित होते हैं। जो हर माह बढ़ते-घटते हैं। लेकिन बीते दिनों चुनावों से पहले इसके दाम कम हुए थे। जो अब सरकार की ओर से फिर बढ़ा दिए गए हैं।
     खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि राशन डिपुओं में आने वाले राशन और तेल के दाम ऑनलाइन अपडेट होते हैं। जिसका पता पीओएस मशीनों में ही लग पाता है।

    गायत्री महिला मण्डल पाली ने धूमधाम से मनाया पवित्र पर्व लोहड़ी।

    निरमण्ड खण्ड के ग्राम पंचायत बाड़ी के 
    गायत्री महिला मण्डल पाली ने लोहड़ी का पवित्र पर्व धूमधाम से मनाया। शाम के समय अलाव जलाकर मूंगफली और रेवड़ियां बांटीं गई।
    यह पर्व पुरातन रीतिरिवाजों के साथ एवम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
     इस मौके वार्ड सदस्य रेखा देवी, समाजसेवी गुर दास जोशी व भीम देव एवम पप्पू भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर महिला मण्डल की प्रधान अनु ने सभी लोगों को लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 


    इस मौके पर गायत्री महिला मण्डल पाली की अन्य सदस्यों  रीना देवी, सुषमा, प्रभा, सुलोचना, फूला देवी, सीता देवी, कला देवी, सीमा, मीना, वीना,मनोरमा, चिंता देवी, शीला देवी, गिल्ला देवी, पवित्रा देवी, शीला, इन्द्रा देवी, संगीता कुमारी, रजनी, कमला, पूनम, पिंकी, आशा, हेमलता आदि उपस्थित रही।

    सुखाश्रय कोष से बाल आश्रम के बच्चों ने खूब मनाई लोहड़ी।

    बेसहारा बच्चों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किया गया मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष इस बार बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों के लिए नई खुशियां लेकर आया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि इस कोष के माध्यम से बाल आश्रम सुजानपुर के आवासी बच्चों को लोहड़ी और होली मनाने के लिए पांच-पांच सौ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह धनराशि इन बच्चों के खातों में डाली गई है।
      तिलक राज आचार्य ने बताया कि लोहड़ी के अवसर पर शुक्रवार शाम को बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को मूंगफली, गच्चक, रेवड़ी, स्यूल के लड्डू, चॉकलेट, खिचड़ी, दही, घी और अन्य सामग्री प्रदान की गई तथा उनके साथ लोहड़ी मनाई गई। इस मौके पर बच्चों ने आग जलाकर और नाचते-गाते हुए खूब मस्ती की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष से उपहार मिलने के बाद इस बाल आश्रम के बच्चों की इस बार की लोहड़ी बहुत खास रही।