डी. पी. रावत
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़
2दिसंबर 2025, आनी
एनएसयूआई जिला कुल्लू इकाई आनी द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय आनी (हरिपुर) में “नशा मुक्त अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि सामाजिक व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है। इसलिए युवाओं को जागरूक और सशक्त बनाना आज की आवश्यकता है।
महाविद्यालय प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने पर जोर दिया।


No comments:
Post a Comment