वरिष्ठ उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा की अध्यक्षता में काजा में एचपीएसईबी यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, बिजली बिल–2025 पर गंभीर चर्चा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, December 2, 2025

    वरिष्ठ उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा की अध्यक्षता में काजा में एचपीएसईबी यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, बिजली बिल–2025 पर गंभीर चर्चा

     


    हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्प्लॉयीज यूनियन की काजा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन आज संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा ने की। उनके साथ कार्यक्रम में संयुक्त सचिव  रंगीन वर्मा, उपप्रधान  सचिन चंदेल तथा भावा इकाई सचिव  संजीव शर्मा भी उपस्थित रहे।



    यह कार्यक्रम काजा इकाई के सचिव अंग रूप दोरजे की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें काजा के 50–55 सक्रिय कर्मचारी तथा कई सेवानिवृत्त कर्मचारी साथी शामिल हुए।



    बिजली बिल–2025 पर जागरूक किया


    बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिल बिजली–2025 के संभावित दुष्प्रभावों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल कर्मचारियों के अधिकारों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि 1602 उपभोक्ता-मित्रों की भर्ती अन्य विभागों की तर्ज पर पारदर्शी तरीके से की जाए।


    काजा इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित


    कार्यक्रम में काजा यूनियन की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से घोषित की गई, जिसमें निम्न पदाधिकारी चुने गए—


    प्रधान:  शरब गायलसन


    यूनिट सचिव:  डोल्मा छेरिंग


    वरिष्ठ उपप्रधान: रजत कौशल


    वाइस प्रेसिडेंट (काजा): अक्षय कुमार


    वाइस प्रेसिडेंट (ताबो): किरकिट दोरजे


    वाइस प्रेसिडेंट (पावर हाउस): लोबजुंग तन्दूप


    वाइस प्रेसिडेंट (लेडीज): छेरिंग युदोन्न


    ज्वाइंट सेक्रेटरी (ताबो): छेरिंग तंदूप


    ज्वाइंट सेक्रेटरी (काजा): दोर्जे छेरिंग


    पावर हाउस प्रतिनिधि: ताषी छेरिंग


    लेडीज प्रतिनिधि: ताशी डोलकर


    कोषाध्यक्ष: दोर्ज छेरिंग


    ऑडिटर: केसंग


    चीफ एडवाइज़र: भूपेंद्र शर्मा



    कार्यक्रम का समापन यूनियन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों को एकजुट रहने और बिजली बिल–2025 के विरोध में संगठित प्रयास करने के संकल्प के साथ किया गया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.