नाकाबंदी में दौरान पुलिस ने 20 वर्षीय युवक से पकड़ी 537 ग्राम चरस, गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, November 10, 2025

    नाकाबंदी में दौरान पुलिस ने 20 वर्षीय युवक से पकड़ी 537 ग्राम चरस, गिरफ्तार।




     जिला कुल्लू के पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम ने सोमवार को जय नाला के पुराने पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चरस के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 537 ग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद की गई। आरोपी की पहचान सूरज (20 वर्ष) पुत्र जीत सिंह बहादुर निवासी गांव व डाकघर कसोल, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू (मूलतः नेपाल निवासी) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनीकर्ण ने बताया कि बरामद नशे की खरीद-फरोख्त की श्रृंखला और स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.