Wednesday, July 10, 2024
Home
UP news
एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस की टैंकर से भिड़ंत, दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 18 की मौत, 19 घायल
एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस की टैंकर से भिड़ंत, दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 18 की मौत, 19 घायल
उन्नाव जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क
हादसे में बस और दूध टैंकर की भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गई।
एक्सप्रेसवे पर दूध टैंकर को बाएं तरफ से ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं और एक करीब दस साल के बच्चे सहित 18 बस यात्रियों की मौत हो गई है। लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बस में बच्चों सहित करीब 100 यात्री बैठे थे।
बिहार के शिवहर से दिल्ली जा रही महोबा जिले की ट्रैवल कंपनी की स्लीपर बस बुधवार सुबह करीब छह बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट गांव के सामने हवाई पट्टी पर पहुंची थी। लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे टैंकर को ओवरटेक करते समय बस टैंकर में टकरा गई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment