Tuesday, January 13, 2026
Home
Unlabelled
जिला चंबा के डिप्टी कमिश्नर ने सभी राजस्व मामलों को तेजी से निपटाना को कहा
जिला चंबा के डिप्टी कमिश्नर ने सभी राजस्व मामलों को तेजी से निपटाना को कहा
जिला चंबा में लंबित राजस्व मामलों के तेजी से निपटारे के उद्देश्य से सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों से पुनर्नियोजन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मंगलवार को यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी के पदों पर पुनर्नियोजन किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इच्छुक उम्मीदवारों का राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है तथा उनकी अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पुनर्नियोजित अधिकारियों को आकर्षक मानदेय प्रदान किया जाएगा- तहसीलदार को 70 हजार, नायब तहसीलदार को 60 हजार, कानूनगो को 50 हजार तथा पटवारी को 40 हजार रुपये मासिक। यह कदम जिले में राजस्व संबंधी लंबित केसों को शीघ्र हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
उपायुक्त ने आगे बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 को सायं्काल 5 बजे तक है। इच्छुक सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन प्रारूप, शर्तें, नियम एवं अन्य जानकारी उपायुक्त कार्यालय चंबा से प्राप्त कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट https://hpchamba.nic.in पर देख सकते हैं। इस पहल से न केवल राजस्व सेवाएं मजबूत होंगी, बल्कि अनुभवी अधिकारियों को दोबारा सेवा का अवसर भी मिलेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment