अखण्ड भारत दर्पण (ABD) News

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


विज्ञापन
Posts

युद्ध स्तर पर व्यवस्थाओं को बनाया जा रहा है सुनिश्चित: उपायुक्त अपूर्व देवगन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला में भारी बारिश के कारण अवरुद्ध 184 सड़क मार्गो में से 128 सड़कों को यातायात के लिए सुचारू कर दिया …

बंजार उपमण्डल के सैंज में बाढ़ ने मचाई तबाही , 40 दुकानें व 30 मकान बहे।

हिमाचल ने 3 दिन हुई लगातार बारिश ने खूब तबाही मचाई है। जिला कुल्लू में जहां व्यास नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया वहीं  उपमण्डल बंजार के सैं…

भूस्खलन होने से वार्ड नं 5 क्यार कॉलोनी आनी में घरों को हुआ खतरा।

10 जुलाई। डी.पी. रावत। ब्यूरो रिपोर्ट आनी। ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड आनी के अंतर्गत आनी कस्बे में भूस्खलन होने से कई घरों को खतरा बना हु…

प्रदेश में भारी बारिश के चलते स्कूलों में मानसून की छुट्टियों के शेड्यूल में किया बदलाव।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा…

जिला में बारिश से भारी नुकसान, राहत एवं बचाव कार्य में जुटा जिला प्रशासन : आशुतोष गर्ग

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा है कि जिला में बीते 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन राहत …

भारी बारिश के कारण काउंसलिंग स्थगित, परीक्षाएं रद्द।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने 10 और 11 जुलाई को प्रस्तावित बी फॉर्मेसी…

3 यात्रियों से किराया तो लिया पर टिकट नहीं दिया, कंडक्टर सस्पेंड।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बस में 3 यात्रियों को बिना टिकट दिए ले जा रहे  कंडक्टर को निलंबित कर किया गया है। एचआरटीसी मुख्यालय के नि…

भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में आया मकान , परिवार के 3 सदस्यों की मौत।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कोहराम मचा दिया है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। शिमला जिला के उपमण…

हिमाचल में 10 व 11 जुलाई को शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, प्रदेश सरकार ने लिया फैसला।

हिमाचल प्रदेश  में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । जगह-जगह भूस्खलन व बाढ़ के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। इसी के मद्…

कुल्लू, मण्डी और लाहौल-स्पीति जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 10 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिले में हो रही भारी बारिश के कारण 10 जुलाई यानि सोमवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंन…

देश के पर्यटकों को उत्तराखंड के पर्यटन से जुड़े राज्य सरकार बोले राकेश टिकैत ।

9 जुलाई। राकेश टिकैत बोले-देश के पर्यटकों को उत्तराखंड के पर्यटन से जुड़े राज्य सरकार । बिजनौर के कालागढ़ पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रव…

समलेटा के पास भूस्खलन से किरतपुर मनाली फोरलेन वाहनों के लिए बंद।

9 जुलाई। समलेटा के पास भूस्खलन से किरतपुर मनाली फोरलेन वाहनों के लिए बंद। बिलासपुर। जिले में शनिवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई बारिश देर रा…

विज्ञापन

Most Popular News(Now & Then)

यूनिवर्सल कार्टन में भट्टाकुफर फल मंडी पहुंचा सेब, 600 रुपए लगा रेट; ब्लैक अंबर प्लम के दामों में गिरावट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में गुरुवार को भट्टाकुफर फल मंडी में यूनिवर्सल कार्टन में सेब पहुंचा। फल मंडी में पीआरजे ट्रेडर्स फार्म नंबर 53 में कोटगढ़ के बड़गांव क्षेत्र से समर क्वीन सेब की चार पेटियां पहुंची। एक पेटी 600 रुपये में बिकी। अधिकतर बागवानों को यूनिवर्सल कार्टन नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में बागवान अपनी फसल को बेचने के लिए मंडी में नहीं ला पा रहे हैं। आढ़तियों का कहना है कि बागवान समय से पहले फसल तोड़ रहे हैं। ऐसे में मंडी में सेब की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। करसोग से नाशपाती की फसल बेचने गुरुवार को भट्टाकुफर फल मंडी आए रतन वर्मा ने बताया कि उनके पास अभी भी करीब 700 से 800 पेटियां टेलीस्कोपिक कार्टन बची हुई हैं, जिनका वह इस्तेमाल नहीं कर सकते। यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध नहीं हैं। अभी सरकार ने एक-दो दिन के लिए ही पुराने कार्टन में नाशपाती लाने की अनुमति दी है। पीआरजे ट्रेडर्स 53 नंबर फार्म के संचालक अंशुमान ने बताया कि सीजन शुरू होने के बाद पहली बार यूनिवर्सल कार्टन में सेब की फसल आई है। एचपीएमसी के अनुसार 10 जुलाई से पहले सभी सेब विक्रय केंद्रों पर यूनिवर्सल कार्टन पहुंच जाए...

आनी शिक्षा खण्ड के अधीन आने वाले स्कूलों में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर का परिणाम घोषित।

आनी शिक्षा खण्ड के अधीन आने वाले स्कूलों में से 4 से 8 जून तक आयोजित प्राइमरी और मिडल स्कूलों में अंशकालिक मल्टी टास्क वर्कर पद के लिए हुए साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया गया । 

आनी में गाड़ी से उतरते ही गश खाकर गिरा व्यक्ति, मौत।

उपमण्डल मुख्यालय आनी में बुधवार को एक व्यक्ति गाड़ी से उतरते ही अचानक सड़क पर गिरकर बेसुध हो गए और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन लाल (47) निवासी काथला डाकघर कंडागई तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।  रोशन लाल सब्जी मंडी खेगसू से प्राइवेट गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहा था। उसी दौरान जैसे ही वह आनी में गाड़ी से नीचे उतरा तो वह चक्कर खाकर गिर गया और बेहोश हो गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस थाना को दी गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

आशा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के हर क्षेत्र में निभाई जा रही बेहतरीन भूमिका।

गब्बर सिंह वैदिक। अखंड भारत दर्पण। 31 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर को हुए तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उप चुनाव में मतदान के लिए लोगों का सैलाब उमड़ा था।लोगों को मतदान के साथ एस ओ पी का पालन करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी निर्धारित की थी। जिन्होंने मतदान में अपनी बेहतरीन भूमिका निभाई।मतदान के लिए आए लोगों का टेम्परेचर चेक करना,मास्क बांटना ,सेनिटेशन करने के साथ -साथ कई पोलिंग स्टेशन पर आशा कार्यकर्ता ने बी एल ओ के साथ मिलकर मतदान ड्यूटी पर  दूर दराज से आए कर्मचारियों के लिए रहन -सहन व खाने की व्यवस्था की। आशा कार्यकर्ता समाज में अपनी भरपूर सेवाएं प्रदान करती आ रही है। इन्होंने कोरोना काल में एक्टिव केस फाइंडिंग को सफल बनाने ,आइसोलेट किए गए लोगों की जानकारी रखने ,लोगों को कोरोना टेस्टिंग के लिए जागरूक करने में अपनी सेवाएं दी । भारत आज 100 करोड़ लोगों को कोविड का टीका लगाने में सफल हो चुका है। इसका श्रेय आशा कार्यकर्ता को भी दिया जाता है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये समाज के हर कार्य में लगभग अपनी बेहतरीन सेवाएं...