डी पी रावत
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज
भाजपा ने किया संविधान को सशक्त, कांग्रेस ने सबसे अधिक पहुँचाई चोट
हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेताओं के बयानों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान के नाम पर दिखाई जा रही चिंता पूरी तरह राजनीतिक पाखंड है। कश्यप ने आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस ने दशकों तक संविधान का दुरुपयोग किया, आज वही इसे बचाने की बात कर रही है।
कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप तथ्यों से परे है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान को सबसे अधिक चोट किसी ने पहुँचाई है, तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर कई राज्यों की चुनी हुई सरकारें गिराईं और आपातकाल थोपकर नागरिकों के मौलिक अधिकार छीने।
उन्होंने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को संविधान का रक्षक बताने को ‘‘राजनीतिक दिवालियापन’’ बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों को वोट बैंक समझा, जबकि अब बाबा साहेब के नाम पर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है।
कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अंबेडकर के विचारों को धरातल पर लागू किया है। पंचतीर्थ निर्माण, संविधान दिवस का राष्ट्रीय आयोजन, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को सशक्त करना और गरीब–वंचित वर्गों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएँ—ये सब भाजपा की अंबेडकर के प्रति वास्तविक श्रद्धा के प्रमाण हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल प्रतीकात्मक राजनीति में माहिर है, जबकि सामाजिक सशक्तिकरण भाजपा के शासन में हुआ है। कश्यप ने हिमाचल सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री सुक्खू बताएं कि SC और कमजोर वर्गों के लिए उनकी सरकार ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं?’’
अंत में डॉ. सिकन्दर कुमार ने भी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बाबा साहेब किसी एक पार्टी की बपौती नहीं, लेकिन उनके नाम पर झूठी राजनीति करने का अधिकार कांग्रेस बहुत पहले खो चुकी है। भाजपा ही उनके विचारों को नीति और नीयत दोनों में शामिल कर देश को आगे बढ़ा रही है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.