स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती पीटीए, पीरियड, एसएमसी या कार्यभार के आधार पर नहीं होगी।

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में पीटीए, पीरियड, एसएमसी और कार्यभार आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति पर प्रतिबंध लगाया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को इस बारे में सूचना दी है।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ऐसी नियुक्तियों के लिए सरकार से धन नहीं मिलेगा। भविष्य में कानूनी बाधा उत्पन्न होने पर संबंधित शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष ही जिम्मेदार होंगे। यदि ऐसे मामले सामने आते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार को लगातार ऐसी नियुक्तियों की शिकायतें मिली हैं।
No comments:
Post a Comment