अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज गुवाहाटी : मोहन भागवत प्रमुख (आर एस एस) ने शुक्रवार को कहा कि देश के लिए इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से यह आदत डालने का आग्रह किया। कहा कि भारत नाम प्राचीन काल से चला आ रहा है और इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए। भागवत ने सकल जैन समाज के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हमारे देश का नाम सदियों से भारत रहा है। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है। हमारा देश भारत है। हमें इंडिया नाम का उपयोग बंद करना होगा और सभी व्यावहारिक क्षेत्रों में भारत का उपयोग करना होगा। तभी परिवर्तन आएगा। हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी समझाना होगा। मोहन भागवत ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है ,जो सभी को एकजुट करता है। आज दुनिया को हमारी जरूरत है। हमारे बिना दुनिया नहीं चल सकती। हमने योग के माध्यम से दुनिया को जोड़ा है। लोग सोचते हैं, संघ को सबके बारे में चिंतित होना चाहिए। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत एक "हिंदू राष्ट्र" है और यह एक सच्चाई है। सभी भारतीय हिंदू हैं और हिंदू सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने लोगों की अपेक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि संघ को सबके बारे में चिंतित होना चाहिए।

Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.