अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : स्कूल ऑफ एमिनैंस लाडोवाली रोड जालंधर में माई भारत सैंटर जालंधर के साथ मिलकर मनाया गया, जिसके तहत स्टूडैंट्स द्वारा अपने मॉडल दिखाए व ये मॉडल अलग-अलग सब्जैक्टों के टोपिक पर तईयार किए गए। इस प्रोग्राम में माई भारत सैंटर जालंधर से कुलविंदर कुमार और गौरव कुमार मौजूद रहे। प्रिंसीपल डॉ. जोगेश कुमार द्वारा कहा गया कि साइंटिफिक जमाने में हमें अपनी सोच भी साइंटिफिक बनाने की जरूरत है।
साइंस की तरक्की की वजह से आज इंसान और जिंदगी में बदलाव लाए हैं और स्टूडैंट्स को नैशनल साइंस डे के मौके पर साइंटिफिक रिसर्च के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर अमनदीप कौर ने पूरे प्रोग्राम को सुपरवाइज किया। लैक्चरर सुखविंदर कुमार ने भी स्टूडैंट्स को साइंटिफिक सब्जैक्ट्स के बारे में जानकारी दी और स्टूडैंट्स को बताया कि इस दिन का मुख्य मकसद आम लोगों में साइंस के बारे में अवेयरनेस पैदा करना है, उन्हें साइंस के फायदों के बारे में बताना है। स्टूडैंट्स ने इस प्रोग्राम में बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया और पूरे प्रोग्राम को बड़ी समझदारी से पूरा किया। स्टूडैंट्स द्वारा अपने मॉडल्स के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई।
No comments:
Post a Comment