24 घंटे के भीतर ही फायरिंग की दूसरी घटना। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Sunday, March 1, 2026

24 घंटे के भीतर ही फायरिंग की दूसरी घटना।

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : पंजाब पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ हमलावारों द्वारा 24 घंटे के भीतर ही दूसरी घटना। जालंधर पुलिस आयुक्त कार्यालय के डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत मोटा सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में जानकारी देते हुए जालंधर के डीसीपी इन्वेस्टिगेशन द्वारा मीडिया को पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। 

उन्होंने बताया कि इलाके को तुरंत घेर लिया गया, सबूत जुटाए गए और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें तैनात की गईं है। उन्होंने कहा कि शहर में शांति बनाए रखने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए वह प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment